हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य हम सभी निजी  शिक्षकों का संविधान पटल पर पहचान सुनिश्चित करना है | हम सभी शिक्षक संगठनों के द्वारा देश के चारों पालिकाओं जैसे न्यायपालिका, कार्यपालिका, विधायिका एवं मीडिया कर्मी को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देने में हम निजी  शिक्षक कभी पीछे नहीं रहे हैं |

हम सभी सदस्यों में से किसी ना किसी निजी शिक्षक से आपको शिक्षा में सहयोग अवश्य मिला होगा |


 इस प्रकार  संक्षिप्त में उद्देश्य यह है कि बेहतर मेहनत कर, बेहतर शिक्षा देकर, बेहतर नागरिक बनाने में हम सब हैं हीरो,परंतु अर्थ का मामला हो या पहचान का मामला हो संविधान पटल पर हम सब है जीरो |

 यह संगठन विद्वानों का संगठन है इसलिए भारत की नई शिक्षा नीति को सुदृढ़ बनाने हेतु हमारे संगठन ने एक स्वेच्छा शुल्क विद्यालय की शुरुआत की है जिसका यह उद्देश्य रखा गया है कि हमारे जिले से प्रतिभा का पलायन ना हो |

हमारे होनहार बच्चे एवं योग्य शिक्षक अपने जिले से बाहर ना जाए इसको प्राथमिकता देते हुए स्वेच्छा से दी गई शुल्क से ही आर्थिक रूप से पिछड़े बच्चों को सहयोग कर अभ्यर्थियों ने जिस संकाय में वह कुशलता प्राप्त किए हो या डिग्री प्राप्त किए हो उस संकाय में सरकारी नौकरी ना मिलने की स्थिति में अच्छी शिक्षा एवं संस्कार देकर भारत की नई शिक्षा नीति को सुदृढ़ करके आत्मनिर्भर भारत के सपनों को पूरा करने हेतु उन्हें अपनी योग्यता के अनुसार प्राइवेट जॉब की व्यवस्था इस संगठन  के द्वारा की जा रही है |

          आज की प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर परमानंद मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्षा हरप्रीत कौर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष एस डी प्रसाद, जिला महासचिव डॉक्टर नथुनी सिंह, सफलता कोचिंग सेंटर के संचालक वरुण सर एवं प्रवीण श्रीवास्तव उपस्थित थे  |